कांग्रेस नेता के कार की टक्‍कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश से आर. के.अहिरवार की रिपोर्ट बी.न्यूज

कांग्रेस के सीनियर नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। राजगढ़ के जीरापुर में उनकी कार से टकराकर एक युवक घायल हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने संवेदनशीलता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए घायल युवक को खुद उठाया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।


जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार दोपहर राजगढ़ के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के यहां शोक सभा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने ग्राम कोडक्या स्थित प्रकाश पुरोहित के निवास पर जाकर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इसके बाद वह अपने निजी वाहन से वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार के छापीहेड़ा स्थित निवास पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जीरापुर की तरफ जाते समय विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने अचानक से एक मोटर साइकिल सवार युवक तेजी से आकर दिग्विजय सिंह की एसयूवी से टकरा गया।

सिंह ने तत्काल अपने काफिले को रोका और खुद वाहन से उतरकर चोटिल युवक को उठाया और उसे कार में बिठाकर अस्पताल पहुंचे। यहां सिंह ने युवक का मरहम पट्टी कराया इसके बाद भोपाल में भी युवक के इलाज की व्यवस्था की।

Leave a Comment