नक्सल प्रभावित पंचायत में पांच माह के अंदर कई बार कर्मियों के फेरबदल से विकास कार्य अवरुद्ध |

झारखंड

झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दुमका ज़िलें के रामगढ़ प्रखंड के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य अवरुद्ध होने का मामले पंचायत के नये मुखिया रामलाल हांसदा ने उठाया है। मुखिया रामलाल हांसदा का शिकायत है कि प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ से विगत पांच माह के अंदर कई बार मनरेगा रोजगार सेवक तथा कनीय अभियंता को बदला जा रहा जिसके किरण मनरेगा समेत कई कल्याणकारी योजनाओं प्रभावित हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय ज्ञापांक 2480/दिनांक 7/10/2022 को सिलठा बी पंचायत में विकास कुमार को कनीय अभियंता तथा राम कुमार ठाकुर को रोजगार सेवक का प्रतिनियुक्त किया गया।इसके पूर्व कनीय अभियंता राजीव मुर्मू थे।

पुनः प्रखंड कार्यालय के ज्ञापांक 782/दिनांक 14/3/2023 को मानवेल सोरेन को रोजगार सेवक बनाया गया।वहीं ज्ञापांक 557/दिनांक 28/2/2023 को फिर से रविन्द्र कुमार मंडल को कनीय अभियंता को सिलठा बी पंचायत में प्रतिनियुक्त किया गया।

वहीं पुनः,राजीव मुर्मू को फिर से सिलठा बी में कनीय अभियंता प्रतिनियुक्त किया गति है। मुखिया रामलाल हांसदा ने बताया कि 5 माह के अंदर चार कनीय अभियंता तथा की रोजगार सेवक को फेरबदल किया जाना अत्यंत दुखद है ।

मुखिया रामलाल हांसदा ने बीडीओ से मांग करते कहा कि क्रर्मियो की एक एक माह में कर्मियों फेरबदल स्थगित कर पंचायत में विकास कि गति विकास को बढ़ाने की पुरजोर मांग किया है।

Leave a Comment