रानी अवंती बाई बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।

चौरई

चौरई से मनोज यादव की रिपोर्ट बी न्यूज़

  • रानी अवंती बाई बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।
  • पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के लोकप्रिय सांसद नकुल नाथ जी कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि।
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष मा. विश्वनाथ ओक्टे जी, चौरई पर्यवेक्षक मा. राजीव तिवारी जी, विधायक मा. चौधरी सुजीतसिंह जी, पूर्व विधायक गंभीर सिंह चौधरी जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीशचंद पटेल,चौरई शहर कांग्रेस पर्यावेक्षक मा. दर्शन अरोरा जी, की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक संपन्न।

चौरई- शुक्रवार को कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों के वरिष्ठ व युवा पदाधिकारियों की आगामी 20 मार्च सोमवार को ग्राम माचागोरा में होने जा रहे रानी अवंती बाई बलिदान दिवस कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा. कमलनाथ जी एवं लोकप्रिय सांसद मा. नकुलनाथ जी की विशेष उपस्थिती में सम्पन्न होना है इस हेतू 17 मार्च शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मा. विश्वनाथ ओक्टे जी, पर्यावेक्षक मा. राजीव तिवारी जी, विधायक मा. चौधरी सुजीतसिंह जी, पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीशचंद पटेल, चौरई शहर कांग्रेस पर्यावेक्षक मा. दर्शन अरोरा जी की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई है|

जिसमें कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों से कार्यक्रम को सफल बनाने, उपस्थित जनसमूह के लिए भोजन, पानी की व्यवस्थाआें एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस अवसर पर कांग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों के वरिष्ठ व युवा पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment