सुल्तानपुर
सुल्तानपुर से सुशांत सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज
- सभापति पद पर निर्विरोध चुनी गई अमिता यादव
सुल्तानपुर-साधन सहकारी समिति मीरपुर-दौलतपुर का सभापति का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।जिसमें अमिता यादव निर्विरोध चुनी गई।बल्दीराय ब्लाक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मीरपुर-दौलतपुर का सभापति का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।
जिसमें सफ़लेपुर गांव निवासिनी अमिता यादव पत्नी सपा ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव सभापति पद पर निर्विरोध चुनी गई,तथा 8 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।
जिसमे सत्यनारायण पाल,गायत्री वर्मा,ऐनुल हुदा,मोहम्मद कयूम,मायाराम यादव,मुसई राम व मंडल अध्यक्ष पीपर गाँव भाजपा प्रदीप पांडे निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह, सचिव कृष्ण राम यादव,
उमाकांत यादव,लुकमान अली,अजय यादव,विजय,रामचंद्र,रमेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।सभापति पद पर निर्विरोध चुने जाने पर अमिता यादव ने सभी सदस्यों का तथा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहम्मद मोहम्मद ताहिर खान का आभार व्यक्त किया।