ओमान से भारत लाया जाएगा भगोड़ा जाकिर नाइक |

उन्नाव

उन्नाव से राजेन्द्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़

  • भगोड़ा जाकिर नाइक  पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी

कट्टरपंथी विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक उसे ओमान से गिरफ्तार करके भारत लाया जा सकता है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियां ओमान के अधिकारों के संपर्क में हैं।

23 मार्च को जाकिर नाइक ओमान पहुंचने वाला है। पहले भारत ने ओमान से यह भी कहा था कि उसे अपने देश में एंट्री ना दे। जाकिर नाइक ओमान में दो लेक्चर देगा। जाकिर नाइक के एक लेक्चर का विषय कुरान दुनिया के लिए जरूरत’ है|

और दूसरा विषय ‘पैगंबर मोहम्मद की इंसानों पर रहमत’ है। पहला कार्यक्रम ओमान में धार्मिक मामलों का मंत्रालय आयोजित कर रहा है। वहीं दूसरा कार्यक्रम कबूस विश्वविद्यालय में होना है। बताया जा रहा है कि तीन दिन तक जाकिर नाइक ओमान में रुक सकता है।

Leave a Comment