प्रावि हथिया पहाडी में विद्यालय रंगरोगन में हो रही है घोर अनियमितता |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

इन दिनों दुमका जिला के रामगढ़ प्रख़ंड में शिक्षा विभाग में विद्यालय रंगरोगन के नाम पर जमकर लुटा खसोट जारी है।जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।

झारखंड सरकार के आदेश पर सभी सरकारी विद्यालयों में बर्ष2023 में पुराने रंगरोगन की जगह सभी विद्यालयों में सफ़ेद रंग तथा बोर्ड हरा रंग से विद्यालय रंगरोगन का आदेश दिया गया है।मजे की बात यह है कि रामगढ़ के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा सिर्फ़ विद्यालय के सामने वाला भाग रंगरोगन कर बाकी जगहों कहीं भी रंगरोगन नहीं किया गया है तथा आधे से अधिक राशि का गड़बड़झाला कर लिया गया है।

वहीं लखनपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय हथियापहाडी में विद्यालय रंगरोगन के लिये 25,000 राशी उपलब्ध कराया गया है लेकिन विद्यालय सचीव प्रधान मुर्मू द्वारा सिर्फ़ विद्यालय के आगे का भाग तथा किचन सेंड की रंगरोगन कर बाकी छात्रों के सभी वर्ग कक्ष तथा विद्यालय के पिछे अधुरा छोड़ दिया गया है।

जांच का बिषय यह है कि किस कारणो से जहां छात्रों का पठन पाठन होता है कोरोनाकाल से अब तक रंगरोगन नहीं किया गया। 25,000रुपये की शिक्षक सचीव द्वारा उपयोगिता प्रख़ंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया जा चुका है लेकिन, विद्यालय के किसी भी कमरों तथा विद्यालय के पिछे भाग की रंगाई पुताई नहीं होना जांच का बिषय है।

इस मामले में विद्यालय सचीव प्रधान मुर्मू ने बताया कि राशी (25,000)रुकम मिलने के कारण विद्यालय के अधिकांश भागों की रंगाई पुताई नहीं हुआ है।वहीं प्रख़ंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद जबार का विद्यालय भम्रण नहीं होने से अधिकांश विद्यालयों राम भरोसे चल रहे हैं।

Leave a Comment