मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से आर.के.अहिरवार की रिपोर्ट बी.न्यूज़
- सागर-सीएम शिवराज के चौथे कार्यकाल के सफल 3 वर्ष होने पर युवा मोर्चा ने निकाली रैलीl
कमलनाथ सरकार गिरने के बाद बनी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने के बाद युवा मोर्चा के द्वारा अलग-अलग मंडलों में बाइक रैली निकाली गई. सागर में युवा मोर्चा के अध्यक्ष यस अग्रवाल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई|
जिसमें सागर विधायक शैलेंद्र जैन सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए यह बाइक रैली तीन बत्ती से शुरू होकर कटरा बाजार होते हुए अंबेडकर चौराहे, मोती नगर सिविल लाइन के विभिन्न मार्गो से होते हुए बस स्टैंड स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर संपन्न हुई, इसमें नगर मंडल अंबेडकर मंडल और डॉ हरिसिंह गौर मंडल के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए. वहीं इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मंडलों में भी बाइक रैली का आयोजन किया गया|
जिसमें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने शिरकत की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यस अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब से भाजपा सरकार काबिज हुई है तबसे प्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनने की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश का विकास हो रहा है|
चाहे प्रदेश की अर्थव्यवस्था हो या सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन या बेरोजगारों और किसानों गरीबों के हितार्थ भी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं इस बीच कई बड़े फैसले भी भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश में लिए गए हैं