झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के जरमुंडी थाना अंतर्गत दुमका देवघर राष्ट्रीय राजमार्ग 114 A पर कैरो के समीप कार और बाइक की टक्कर हो गई।
इस भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना का शिकार राजीव मरांडी उम्र 25 वर्ष श्यामलाल सोरेन 23 वर्ष एवं जहाद मुर्मू 24 वर्ष जामा थाना क्षेत्र के मुड़कटारी का रहने वाला है।
उधर घटना जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल घटनास्थल पर पहुंच घायलों की मदद में जुट गए। बताया गया कि 108 एंबुलेंस के देर से पहुंचने के कारण निरंजन ने एक पैर टूटे हुए घायल एवं अन्य एक जख्मी को बाइक से सीएचसी जरमुंडी पहुंचाने का काम किया।
वही एक घायल व्यक्ति को 108 की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर रमेश कुमार एवं अंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से सभी घायलों की प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर उपचार के लिए पी जे एम सी एच दुमका रेफर कर दिया।
घटना को लेकर बताया गया कि देवघर की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवक विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो से चकमा खा कर सड़क के किनारे बदहवास गिर पड़ा ।
ज्ञात रहे कि उक्त स्थल पर आए दिन सड़क हादसे का मंजर अक्सर देखने को मिलता रहता है। लोगों का मानना है कि ऐसी घटना की बार-बार पुनरावृति होने के बावजूद भी सड़क राजमार्ग मंत्रालय सोई हुई है।