झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिले के रामगढ़ प्रखण्ड अंतर्गत कांजवे पंचायत के कोना पाथर गांव की 23 बर्षिय स्वर्गीय इंद्रदेव मुर्मू की पुत्री अनीशा मुर्मू की शादी मुंगेर जिला के ढोढरी मंदोरा गांव के स्व0 परमेश्वर के पुत्र मुकेश कुमार मरांडी के साथ गत रात्रि 10अप्रेल को संस्था सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन ने विदाई सामग्री ट्रंक तोसक, जाई, मसलन , चुनरी ,स्टील बर्तन सेट (50) पीस वर वधू का वस्त्र एवं सिंगार समान सिंगार बॉक्स के साथ पंचायत चारलेस बेसरा के हाथो दिया गया |
मौके पर वार्ड सदस्य संगीता बास्की वार्ड सदस्य के पति सुभाष मुर्मू संस्था के पदाधिकारी तुलेश्वर कुमार , प्रखण्ड कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव(A), रमेश टुडू , सुरेश सोरेन , मनीशांत सोरेन , चन्दन यादव( B) बबलू देहरी प्रगाणा सोरैण जयराम पुजहार गांव के प्रधान महोदय देवनन्दन मुर्मू अविभावक सोनेलाल मुर्म सुकलाल मरांडी एवम ग्रामीण लोग मौजूद थे|
सभी ने इस नेक कार्य को सराहा एवम साधुवाद दिया संस्था के पदाधिकारी तुलेश्वर कुमार ने बताया की कन्या के माता पिता गरीब है ,जानकारी मिलते ही सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन ने कन्या के घर पर जा कर विदाई सामग्री दी ,संस्था द्वारा बाल विवाह दहेज प्रथा पर रोक लगाने है तू जागरूकता अभियान जोर सोर से चलाया जा रहा है,।इस मामले में पुरा गांव के ग्रामीणों तथा पंचायत के मुखिया चार्लेश बेसरा ने सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन संस्था की तारीफ करते कहा कि गरीब लड़कियों का संस्था की ओर से विवाह कराना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।बाद में गांव के बड़े बुजुर्गो ने वर वधू को आर्शीवाद देकर नमः आंखों से ससुराल विदा किया।