सुल्तानपुर
सुल्तानपुर से सुशांत सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज
- आचार संहिता लागू होते ही थाना धनपतगंज पुलिस हुई सक्रिय
उ.प्र.शासन और जिला प्रशासन नें निकाय चुनाव के मद्देनजर जैसे ही जनपद सुल्तानपुर में आचार संहिता लागू होने की घोषणा की, फिर क्या था सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को संदिग्ध ब्यक्तियों , वाहन चालकों पर निगाह रखने का हुकुम जारी कर दिया।
जिसके चलते थाना प्रभारी निरीक्षक धनपतगंज श्रीराम पांडेय के आदेश पर उपनिरीक्षक थाना धनपतगंज प्रशांत शर्मा ने अपने हमराही सिपाहियों विवेक कन्नौजिया और अवनीस कुमार के साथ ग्राम मझवारा में सिक्स लेन पुल के नीचे चेकिंग लगा दी|
और दो पहिया वाहनों पर ,बिना हेलमेट वालों की डिग्गी भी खुलवा कर चेकिंग किया और संदिग्ध चार पहिया वाहनों को भी चेकिंग किया|
इस तरह से चेकिंग अभियान चला कर थाना धनपतगंज पुलिस ने संदिग्ध ब्यक्तियों में खौफ और सामान्य लोगों को सुरक्षित महसूस करने का पैगाम दिया।
सेल्यूट पुलिस धनपतगंज।