आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलसी एवं करीब आधा दर्जन बकरियां हुई घायल |

झांसी

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट बी न्यूज़

झांसी तहसील गरौठा अंतर्गत ग्राम रमपुरा में शुक्रवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है की ग्राम रमपुरा की दो औरतें अपने खेतों में काम कर रही थी तभी अचानक से हुई तेज बारिश और गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी |

जिससे दोनों औरतें बुरी तरह झुलस गई झुलसी हुई औरतों में बसीरन पत्नी काले खा उम्र लगभग 65 वर्ष एवं जयंती पत्नी धूप सिंह परिहार उम्र लगभग 45 वर्ष बुरी तरह झुलस गई तथा झुलसी हुई महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गरौठा भिजवाया गया।

डॉक्टरों ने झुलसी हुई दोनों महिलाओं को झांसी रेफर कर दिया वही पर पंचू नापित अपनी बकरियां चरा रहा था उसकी तीन बकरियां भी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गई। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

Leave a Comment