धीरेन्द्र शास्त्री के सिन्दूर वाले बयान पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्या,बोले बागेश्वर वाले बाबा है या लखैरा,टपोरी |

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के सिन्दूर वाले बयान पर घमासान मचा हुआ है| धीरेन्द्र शास्त्री अपने इस बयान की वजह से एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं| सोशल मिडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं| वही अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या बाबा के सिन्दूर वाले बयान पर भड़क उठे| उन्होंने बागेश्वर बाबा को टपोरी और उनके बयान को घटिया बताया हैं| सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने टवीट कर कहा “ये बागेश्वर वाले बाबा है या लखैरा , टपोरी ,लम्पटाचार्य? जो महिलाओं के प्रति इतनी गन्दी भाषा का प्रयोग करते हुए कहता है कि जिस महिला के मांग में सिन्दूर लगा हो और गले में मंगलसूत्र लटक रहा हो तो हम समझते है कि इनकी रजिस्ट्री हो चुकी है|

जिस महिला के मांग में सिन्दूर न लगा हो और गले में मंगलसूत्र न हो तो हम समझते है कि यह प्लाट अभी खाली हैं| बाबा का यह घटिया बयान देश की महिलाओं का घोर अपमान है| मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ| तथा इस बयान पर साधू-संतो,मठाधीशों,धर्माचार्यों व पंडा-पुजारियों की चुप्पी और भी निंदनीय है| जिनकी जुबान पर अभी तक ताला लगा हुआ हैं| महिलाओं के सम्मान में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं| क्या साधू संतो का यही चरित्र हैं|

बाबा बागेश्वर के बयान पर महिलाओं ने जताई आपत्ति|

सोशल मिडिया पर बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है| इसमें वह प्रवचन के दौरान कहते है| कि किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है| मांग का सिंन्दूर,गले का मंगलसूत्र अच्छा मान लो मांग में सिन्दूर न भरा हो और गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते है की अभी ये प्लाट खाली हैं| वहीँ जिन महिलाओं के मांग में सिन्दूर भरा हो और गले में मंगलसूत्र लटका हो तो हम लोग दूर से ही देखकर समझ जाते है कि इस प्लाट की रजिस्ट्री हो गई हैं| इस बयान से कई महिलाओं ने आपत्ति जताई है|

Leave a Comment