सीतापुर
सीतापुर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है| जमीनी विवाद में यहाँ कुछ दबंगो ने मिलकर एक युवक को निर्वस्त्र कर पीट दिया और गांव में उसका जुलूस भी निकाला| पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं| और घटना की जांच की जा रही हैं|
दो पक्षों में हुआ था जमीनी विवाद|
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की यह पूरा मामला शौचालय को लेकर था| दो पक्षों के लोग शौचालय निर्माण के लिए भिड़ गए थे| पहले एक दूसरे को गाली देने का सिलसिला शुरू हुआ उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई| मामला इतना आगे बढ़ गया की दबंगो ने एक युवक को निर्वस्त्र कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी| इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे पूरे गांव में घुमाया गया|
कुछ नहीं कर पाई पुलिस|
जब पुलिस को इस बात की सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभालना चाहा लेकिन विवाद इतना बढ़ गया की पुलिस नाकाम साबित हुई| पीड़ित को पुलिस के सामने ही [पूरे गांव में घुमाया गया| लेकिन पुलिस किसी भी तरह से उनको रोक नहीं पाई|
पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण
सीओ शोभित कुमार का कहना है कि पीड़ित मानसिक रूप से कमजोर हैं| और अक्सर विवाद करता रहता हैं| हालांकि पीड़ित को मौके पर पहुँच कर भीड़ से छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं| और दबंगो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया हैं|