जमीन के लिए बिछ गई लाशें,सुबह-सुबह एक के बदले हुआ पांच कत्ल |

देवरिया

देवरिया से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

देवरिया। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में 6 लोगों की हत्या हो गई। पहले यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है। उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइसेंसी से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तडाहत से इलाके में गूंज उठा।

यह खौफनाक मंजर सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में देखने को मिला। यहां जमीन विवाद में एक हत्या हुई इस हत्या के बदले में पांच लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए।आनन फानन घटनास्थल पर जिला अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। तनाव को देखते हुए पीएसी को भी तैनात की गई है।

एक ही गांव में 6 हत्याओं से तनाव बना है। देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके प्रति शोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष के सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई।

वहां धारदार हथियार और असलाहों से लैस लोगों ने पति-पत्नी व दो बेटी एक बेटे को मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। और मौके पर डीएम एसपी सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। रुद्रपुर कोतवाली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लिहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है।

जिसका विवाद काफी समय से दोनों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे। और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे और जो जहां मिले उसकी हत्या करने लगे। यहां असलाहों से लैस लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी भीड़ घर में घुस गई। और उनकी पत्नी किरण बेटी सलोनी 18 नंदिनी और बेटा गांधी 15 की हत्या कर दी गई जबकि अनमोल 8 गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चिख पुकार मच गई।

घटना की सूचना पर कई थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लहडा टोला में जमीन रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई। तथा दूसरे पक्ष के 6 लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां पर पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

प्रथम दृश्यता घटना जमीनी रंजिश से संबंधित है। सोमवार सुबह प्रेम यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर पर आए थे। जिसमें कहा सुनी हुई और सत्य प्रकाश दुबे उनके परिवार जनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के अभयपुर से आए लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तार हुए हैं प्रकरण की जांच जारी है। शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

Leave a Comment