शादीशुदा महिला ने किया आत्महत्या,वजह जानकार हो जायेंगे हैरान|

रामपुर

रामपुर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

रामपुर जिले में बिलासपुर के चन्देन गांव में यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही हैं| गांव का निवासी ओमप्रकाश कश्यप मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता हैं| सोमवार को वह किसी काम के सिलसिले में नगर आया था| घर पर उसकी 20 वर्षीय पत्नी सुमन कश्यप व उसका 2 वर्ष का पुत्र सास व जेठ मौजूद थे| बताया जाता है कि शाम 5 बजे गांव की एक महिला उसके घर पहुंची लेकिन घर का दरवाजा खुला था लेकिन घर के अंदर कोई नहीं था| इसके बाद जब वह कमरे में जाकर देखा तो सुमन फांसी के फंदे से लटकती मिली इसके बाद उसकी चीख निकल गई|

महिला का शोर सुनकर मृतका की सास व जेठ व अन्य पडोसी भी मौके पर पहुँच गए | तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई| सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर तहसीलदार निश्चय कुमार,व प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने परिजनों से मामले की जानकारी लिया| उसके बाद मृतका के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा के लिए जिला अस्पताल भेज दिया|

अभी तक आत्महत्या का कारण स्पस्ट नहीं हो सका है|

प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया की मृतका मूलतः नवाबगंज की रहने वाली थी| उनके करीब तीन साल पहले ओमप्रकश से प्रेम विवाह किया था| विवाह के बाद सुमन का अपने मायके आना जाना बहुत कम हो गया था|

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की सुमन के मायके वाले इस विवाह से संतुष्ट नहीं थे| विवाह के बाद सुमन ने 2 वर्ष पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया| आत्महत्या करने का मामला अभी तक साफ़ नहीं हो सका है| तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जा रही हैं|

Leave a Comment