अलीगढ़
अलीगढ़ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलाली गांव निवासी मुकेश कुमार (27) पुत्र रघुवीर सिंह अपने साथी राजेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर थाना सकरौली क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था |
जब वह भूपालगढ़ी के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार को रौंद दिया | देर रात हुए हादसे के बाद दोनों गिर गए | स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी |
पुलिस ने दोनों की जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर डाक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया | जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं|
वही पर दुर्घटना में घायल शिवा यादव का इलाज चल रहा है जो ख़रीदाबाद के संतकबीरनगर निवासी हैं | पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं|