आखिर किस कारण शादी के कुछ दिन बाद फांसी के फंदे से झूली नई नवेली दुल्हन |

आगरा

आगरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में ताजनगरी के नाम से मशहूर आगरा में शादी के आठवें दिन ही नई नवेली दुल्हन के आत्महत्या करने से परिजनों में कोहराम मच गया | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं | वहीँ नई नवेली दुल्हन के फांसी लगाने की सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालो ने ससुराल वालों पे दहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं |

और ससुराल वालों पे मुकदम दर्ज कराया हैं| वहीँ पुलिस ने दुल्हन के पति को हिरासत में ले लिया हैं | मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि यह घटना 6 दिसंबर जी रात 12 बजे की हैं| जगदीशपुर के गढ़ी भदौरिया की रहने वाली 22 साल की संध्या की शादी 29 नवंबर 2023 को ज्ञानेंद्र से हुई थी |

उसकी ससुराल रतनपुरा में हैं| पति ज्ञानेंद्र एक निजी कंपनी में काम करता हैं| संध्या के परिजनों ने पुलिस को बताया की शादी में लाखों रूपए का दहेज़ दिया था| इसके बाद भी उसका पति और ससुराल वालों ने दूसरे दिन से ही उसे परेशान करने लगे |

संध्या 30 नवंबर को विदा होकर ससुराल गई थी | 3 दिसंबर को वह मायके आई थी| 5 दिसंबर को पति ज्ञानेंद्र मायके से संध्या को लेकर गया था| संध्या के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि उसका पति बुधवार की रात शराब पीकर आया था |

संध्या ने शराब पीने का अपने पति का विरोध किया तो पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसे पीटा | बुधवार की रात 12 बजे संध्या ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया| घर में लगा पंखे में दुपट्टा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया |

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं| उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं |

Leave a Comment