प्रयागराज
प्रयागराज से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
प्रयागराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव की रहने वाली महिला ने अपने गाँव के नामजद समेत अज्ञात लोगो पर घर में घुसकर छेड़खानी व अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया हैं |
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा की घटना दोपहर 12 बजे की हैं | वह अपने घर में थी इसी दौरान दो अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए घर में अकेली पाकर दोनों ने महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया | छेड़खानी करते हुए दोनों अश्लील हरकते करने लगे | जिसका विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए |
पीड़ित महिला का यह भी आरोप है की जब उक्त लोगों की शिकायत उसने पुलिस से की तो दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों को लेकर घर आये और धमकाया और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं | इस मामले के सम्बन्ध में थाना प्र प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया की पीड़ित के तहरीर के आधार पर नामजद छोटल्ली,इकबाल,अंसार व अकुआ समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की जा रही हैं |