किडनी काण्ड में पांच बंग्लादेशी गिरफ्तार |

नोएडा

नोएडा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश नोएडा में बंग्लादेश के पांच नागरिकों को अवैध रूप से किडनी बेचते और खरीदने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने धर दबोचा है | इनमे अपनी किडनी बेचने वाले दो युवक और खरीदने वाले तीन युवक शामिल है |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की पुलिस ने बताया की 31 वर्षीय मोहम्मद अहसानुल,24 वर्षीय शमीम मेहंदी,56 वर्षीय नुरुल इस्लाम,25 वर्षीय सैयद आकिब महमूद और 30 वर्षीय मोहम्मद आजाद हुसैन को गिरफ्तार किया गया हैं |

ये सभी मेडिकल बीजा पर भारत आये थे | समीम मेहंदी हसन के वीजा पर भारत आये थे | समीम मेहंदी हसन समीम मेहंदी हसन के वीजा पर रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल कोलकाता और अन्य चार के वीजा पर फोर्टिस अस्पताल जयपुर लिखा हुआ है |

पांचो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया | जहाँ पर चारों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया हैं | सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया की इस मामले में जयपुर की एसीबी भी जांच कर रही हैं | वह मामले में चार लोगो को हिरासत में ले चुकी है |

जिला स्वास्थय विभाग और गुरुग्राम पुलिस की टीम ने चार किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़ किया था | इस गिरोह के द्वारा जयपुर के दो निजी अस्पतालों में रूपए लेकर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता था | प्रत्यारोपण से पहले और बाद में मरीज और किडनी दाता को गुरुग्राम के बाबील पैलेस होटल में रोका जाता था |

होटल में छापेमारी की गई तो वह दो किडनी डोनर और तीन किडनी लेने वाले मरीज मिले थे | जिस व्यक्ति को किडनी की जरूरत होती थी गिरोह का सरगना मोहम्मद मुर्तजा अंसारी उससे कम से कम दस लाख रूपए लेता था | इसके बाद वह बांग्लादेश के गरीब और कर्ज में फसे नागरिकों से अपने नेटवर्क के जरिये संपर्क करता किडनी देने के लिए तैयार हो जाने वाले लोग को वह कुल चार लाख रूपए देता था | दो लाख रूपए एडवांस में और फिर बाकी रूपए ट्रांसप्लांट के बाद उसे दिए जाते थे | एक किडनी ट्रांसप्लांट से वह करीब 6 लाख रूपए कमाता था |

Leave a Comment