मुंबई
मुंबई से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के 54वें मैच में सनरईजर्स हैदराबाद को हरा दिया है | मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी | पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट पर 173 रन बनाए जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 3 विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया | मुंबई की तरफ से सूर्य कुमार यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली उन्होंने ने नाबाद 102 रनों का योगदान दिया सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मार्को जेनसेन,भुनेश्वर कुमार और पैंट कमिंस को 1-1 सफलता मिली |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की 174 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही | 26 रन पर ही टीम ने अपना पहला विकेट गवा दिया | ईशान किशन को मार्को जेनसेन ने चलता किया | ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट हुए | इसके बाद रोहित शर्मा महज 4 रन बनाकर पैंट कमिंस का शिकार हो गए |
नमन धीर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए | इसके बाद सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने मुंबई की पारी को संभाला और आगे बढ़ाया और शानदार जीत दिलाई दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 79 गेद पर 143 रनों की साझेदारी हुई सूर्य कुमार यादव ने 51 गेंद में 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली वही तिलक वर्मा 32 गेदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे |
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट पर 173 रन बनाये | हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए | वही पैंट कमिंस 35 रन बनाकर नाबाद रहे मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या और पियूष चावला ने 3-3 विकेट लिए | जबकि जसप्रीत बुम्राह और अंशुल कम्बोज को 1-1 सफलता मिली |
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही लेकिन फिर 56 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में हैदराबाद को पहला झटका लगा उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा इसके बाद 68 रन के स्कोर पर हैदराबाद को अंशुल कम्बोज ने मयंक अग्रवाल को अपना शिकार बनाया मयंक 5 रन बनाकर चलते बने | इसके ट्रेविस हेड को पीयूस चावला ने चलता किया |
हेड 30 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए फिर नितीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा | नितीश रेड्डी 15 गेंद पर 20 रन बनाये जबकि हेनरिक क्लासेन महज 2 रन बनाकर पीयूष चावला के शिकार बने मार्को जानसेन 17,शाहबाज अहमद 10 और अब्दुल समद 3 रन बनाकर आउट हुए आखिर में कप्तान पैंट कमिंस 17 गेंदों पर 35 रन की पारी ने हैदराबाद को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुचाया |