प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ जनपद में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई महीने पहले से कवायद शुरू कर दी थी। गांव-गांव शासन की योजनओं की जानकारी देने के अभियान के साथ ही प्रत्याशी को लेकर भी कई रिपोर्ट तैयार कराई।
चुनाव का बिगुल बजा तो संगमलाल गुप्ता दोबारा टिकट लेकर आ गए लेकिन नाराजगी ऐसी सामने आई कि उसे भाजपा का हवाई प्रचार नहीं दूर कर सका। समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से अपने प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी।
वह यहां आए तो पटेल बिरादरी का होने के कारण भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने लगे। तभी भाजपा के भीतर भी प्रत्याशी के विरोध में बगावत के सुर निकलने लगे। पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ ही पदाधिकारी भी प्रत्याशी को हराने का दावा करने लगे।
भाजपा प्रत्याशी ने खिसकते वोट बैंक और नाराज कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री और अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की जनसभाएं कराई लेकिन माहौल पक्ष में नहीं बन सका।
बल्कि जनसभाओं के बाद हालत और बिगड़ते दिखे। अनुप्रिया पटेल ने राजाभैया को टारगेट किया तो खुद संगमलाल ने क्या क्षत्रियों को ही यहां सांसद बनने का अधिकार है की बात कहकर लोगों की नाराजगी बढ़ा दी। इसके बाद लोग गांव-गांव बैठक कर संगमलाल को हराने की ऐलान करने लगे