उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीर योजना को लेकर दिया बड़ा बयान | उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दल के नेताओं पर भी निशाना साधा है | उन्होंने कहा की इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने भी लगातार गुमराह करने का प्रयास किया |
हमें प्रधानमन्त्री मोदी और भारत सरकार के इस सेना रिफार्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं के मन में उत्साह है | 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे है |
दुर्भाग्य है की कुछ राजनितिक दलों के लिए स्वंम की राजनितिक देश से बड़ी हो गई है | वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते है | उनका काम ही है की हर प्रगति वाले कार्य में टांग अडाना,अनावश्यक व्यवधान पैदा करना, लोगो को भड़काना,गुमराह करना लगातार उनके द्वारा ऐसा कृत्य किये जा रहे है |
इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष ने लगातार गुमराह करने के प्रयास किया | हमें प्रधानमन्त्री मोदी और भारत सरकार के इस प्रयास सेना रिफार्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्विपरी मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए |
कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने शुरू किया लेकिन समाप्त भारत ने किया |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा की अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आयेंगे उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में पीएसी में इन नौजवानो को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी | उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा देगी | उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध करायेंगे |