बदायूं
बदायूं से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों की मुठभेड़ में बदायूं का लाल मनोज कुमार शहीद हो गए | सूचना मिलने पर गाँव में मातम पसर गया | गाँव के आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई है |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की यह पूरा मामला जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों की मुठभेड़ में बदायूं का लाल मनोज कुमार शहीद हो गए | सूचना मिलने पर गाँव में मातम पसर गया | गाँव में आसपास के लोगो की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है |
शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से सीधी मुठभेड़ में बदायूं के 27 वर्षीय मनोज कुमार शहीद हो गए | वही चार जवान घायल हुए है | मनोज का इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गाँव सवानगर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा | लोगो की भीड़ अभी से जुटाना शुरू हो गई है |
घर के इकलौते चिराग थे मनोज |
मनोज कुमार पुत्र नत्थू सिंह अपने परिवार के इकलौते चिराग थे | उनकी तीन बहने है | बड़ी बहन रूचि और नीतू की शादी हो चुकी है | सबसे छोटी बहन की रिश्ते की बात चल रही थी | शनिवार को जब परिजनों को शहीद होने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया |
मनोज कुमार की लगभग दो साल पहले शादी हुई थी | मनोज कुमार ने 2017 में आर्मी ज्वाइन की थी | 57 राष्ट्रीय राइफल युनिट में उनकी तैनाती थी | 20 दिन पहले ही सर्च आपरेशन के लिए जम्मू कश्मीर भेजा था | परिजनों ने बताया की 5 महीने से मनोज अपने घर नहीं आये थे | आखरी बार 15 फ़रवरी को अपने घर आये थे | मनोज नवम्बर में छुट्टी लेकर घर आने वाले थे |