सावन में प्यासा पड़ा धाम,कैसे हो बाबा का जलाभिषेक |

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

प्रतापगढ़ जनपद में विधुत आपूर्ति खराब होने से टंकी में पानी नहीं है,सई नदी पर बैरिकेटिंग लगा है,हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है जिसके चलते सावन में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कैसे होगा। सावन में बाबा शिव का धाम प्यासा है। जिसको लेकर शिव भक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धाम में पानी की किल्लत के चलते बीते सोमवार को एक कांवरिया की जान तक चली गई। तो क्या सावन में भगवान भोलेनाथ को प्यासा ही रहना पड़ेगा बगैर जलाभिषेक के ही शिव भक्त मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। जबकि इस समस्या को बैठक दौरान मंदिर के पुजारी व कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मास व अधिकमास में हजारों कांवरिया व शिव भक्त जलाभिषेक व दर्शन पूजन करने आते हैं। यहां प्रत्येक शनिवार को मेला भी लगता है। इस सावन में सबसे ज्यादा समस्या पानी को लेकर है।

शिव भक्त व कांवरियों को बाबा का जलाभिषेक करने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। पहले श्रद्धालु जल निगम द्वारा सप्लाई से पानी की टंकी,हैंडपंपों व सई नदी से जल लेकर बाबा का जलाभिषेक कर देते थे। लेकिन इस बार विधुत खराबी के चलते पानी की टंकी सूखी है |

हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है तथा सई नदी के किनारे चल रहे पक्के घाट के निर्माण के वजह से बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिससे शिव भक्तों को जलाभिषेक करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस संबंध में मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी व कार्यकर्ताओ ने सभी विभागों की हुई बैठक के दौरान में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।

पानी की वजह से बीते सोमवार को सई नदी में डूबने से एक कांवरिया की मौत हो गई। जिससे नाराज कांवरियों ने मंदिर पर हंगामा कर दिया।यदि बिजली,पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई तो सावन में शिव भक्तों, दुकानदारों व कांवरियों को पानी के लिए तरसना होगा। जिसको लेकर शिव भक्तों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के शिव भक्तों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अभिलंब इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Comment