मथुरा
मथुरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार तीन कावड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई |
उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसे में तीन कावड़ियों की मौत हो गई | सुरीर थाना क्षेत्र के तीन लोग बीते रविवार की शाम बुलंदशहर के राजघाट से डाक कावंड लेकर वृन्दावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक किया | तीनों कावड़िए घर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए |
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया | और मृतक के परिवार वालो को घटना की सूचना दी |
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की यह हादसा मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के नागला परसोती में हुआ है | तीनो कावड़िए सुरीर थाना क्षेत्र के बीजमऊ गाँव के निवासी थे | उनकी पहचान 18 वर्षीय मानव,21 वर्षीय वेद प्रकाश , और 20 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है | वेद प्रकाश डिप्लोमा इंजिनियर था | और वर्तमान में गुडगांव के एक कंपनी में नौकरी करता था |
गोपेश्वर महादेव का गंगाजल से अभिषेक कर लौट रहे थे घर |
रविवार को तीनों कावड़ियां बुलंदशहर के राजघाट से कावंड लेकर सोमवार की सुबह वृन्दावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुचे | तीनो ने भगवान गोपेश्वर महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया | इसके बाद वापस अपने गाँव लौटने के दौरान वे हादसे के शिकार हो गए |