पट्टी
पट्टी तहसील से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने नगर स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक किया | मिली खबर के अनुसार आपको बता दें की श्रावण मास में विधि विधान से भूत भगवान बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।
जिसके मद्देनजर नजर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल द्वारा नगर में स्थित अलग-अलग मंदिरों पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के मौर्य नगर मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर पर उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने रुद्राभिषेक किया।
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ जगतगुरु ओम प्रपन्नाचार्य जी महाराज, परशुराम ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रामचरित्र वर्मा, अरविंद तिवारी राजू, मुकेश यादव समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।