आगरा
आगरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मामला सामने आया है जहाँ पर कुछ उच्चकों ने पुलिसकर्मी के भेष भूसा में महिला के साथ ठगी की | चोरो ने महिला के चार सोने की चूडिया लूट कर फरार हो गए |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है जहा पर कुछ शातिर लुटेरों ने पुलिसकर्मी की वर्दी पहनकर एक महिला से इस अंदाज में ज्वेलरी लूटी की जब तक वह कुछ समझ पाती तबतक चोरो ने हाथ साफ़ कर फरार हो गए थे |
आगरा की इस घटना से पुलिस विभाग भी सदमे में आ गया है | और उसके बाद फिर भी पुलिस अपराधियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर रही है | दरअसल एक ज्वेलरी परिवार की महिला ऑटो से अपने घर जा रही थी | की रस्ते में बाइक से आये दो युवकों ने अपने आपको पुलिस बता कर ऑटो को रोक लिया और फिर ऑटो में बैठी महिला को सावधान करने के बहाने उसकी ज्वेलरी उतरवा ली और लेकर फरार हो गए |
महिला ने गवां दिए सोने की चार चूड़ियाँ |
इस घटना में पीडिता महिला ने हाथ में पहनी हुई सोने की चार चूड़ियाँ गँवा दी है | आगरा के एमजी रोड पर ऑटो से आ रही मथुरा के स्वर्णकार परिवार की महिला को आगरा कालेज के पास दो युवकों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर रोक लिया | महिला को सावधान करने और चेकिंग का बहाना बनाकर हाथ में पहनी सोने की चूड़ियाँ उतरवा ली और खाली पैकेट थमाकर रफू चक्कर हो गए | महिला को जबतक शातिरों के करतूत का पता चलता तबतक दोनों फरार हो चुके थे |
शनिवार को हुई थी यह घटना |
यह घटना शनिवार दोपहर की है | मथुरा के घीया मंडी की रहने वाली 55 वर्षीय सावित्री सोनी ने बताया की वह दोपहर 11.30 बजे सदर जाने के लिए ऑटो बुक किया था | महिला ने बताया की उन्हें डर था की आम ऑटो में सवारी के रूप में बैठे शातिर कोई वारदात न करदे इसलिए ऑटो बुक कर लिया था |
पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने आगरा कालेज महिला विंग के आगे आकर ऑटो को रोक लिया | उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया | कहा की अभी-अभी लूट हो गई है चेकिंग चल रही है | जेवर पहनकर न जाए | बहाने से उन्हें एक पैकेट देकर सोने की चार चूड़ियाँ उतारकर रखने को कहा |
पुलिसकर्मी निकले टप्पेबाज |
महिला ने बताया की उन्होंने ने चारों चूड़ियाँ उतारकर पैकेट में रख दिया | पैकेट एक युवक को पकड़ा दिया | युवकों ने पैकेट लौटाया और सतर्क रहने के लिए बोल कर चले गए | महिला ने जैसे ही पैकेट खोला खाली था | वो समझ गई की उनकी चूड़ियाँ चली गई | लूट का अहसास होते ही महिला ने लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल को दी | पुलिस महिला को थाने लेकर आई और मुकदमा दर्ज किया | ऑटो चालक के बयान भी लिए गए |
पुलिस चौकी और थाना थे नजदीक |
पुलिस की एक टीम सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश कर रही है | पीडिता महिला मथुरा के ज्वेलरी परिवार की है | सदर क्षेत्र में रहने वाले उनके भाई भी बड़े कारोबारी है | जिस जगह घटना हुई वहां से पुलिस चौकी कुछ कदम की दूरी पर है | थोडा आगे चलकर नाइ की मंडी की थाना है | स्थानीय लोगो का आरोप है की चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी अक्सर मौजूद नहीं रहते है |