आखिर क्यों थानाअध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को खोज रही है पुलिस ?

फैजाबाद

फैजाबाद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

उत्तर प्रदेश के कई जिले में एडीजी और डीआईजी की छापेमारी में पुलिस के वसूली कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद छानबीन तेज हो गई | जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे आजमगढ़ के एएसपी सुभम अग्रवाल ने लगातार दूसरे दिन भी विभागीय के साथ ही बाहरी लोगो से पूछताछ की | पुलिस फरार नरही एसओ पन्नेलाल और कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज राजेश कुमार प्रभाकर समेत सभी पांच पुलिस कर्मियों की तलाश जारी है |

जांच अधिकारी ने बताया की चीजों को संग्रहित करने में एक दो दिन का समय लगेगा | छापेमारी और मुकदमें के बाद से नरही एसओ पन्नेलाल, कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज राजेश कुमार प्रभाकर के अलावा बलराम सिंह,दीपक मिश्रा , और विष्णु यादव , फरार है | इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है | उन्हें ट्रेस करने का प्रयास भी किया जा रहा है |

हालांकि संपर्क नहीं हो पा रहा है | और न ही कुछ पता चल पा रहा है | जहा पर छापेमारी में वसूली का खुलासा होने के बाद जिन सात पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया था | उनमे उक्त पांच के अलावा सतीश गुप्ता और हरिदयाल भी थे | इन दोनों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था | गिरफ्तार दोनों सिपाहियों के साथ ही 16 दलालों को भ्रस्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है |

गिरफ्तार दलालों में भरौली निवासी रविशंकर यादव , जितेश चौधरी , अजय कुमार पाण्डेय , अरविन्द यादव , रमाशंकर चौधरी, जवाहिर यादव , हरेन्द्र यादव , सलाम अंसारी , व आनंद कुमार ठाकुर , अमाँव निवासी धर्मेन्द्र यादव , कथरिया निवासी सोनू सिंह , कोटवां नारायनपुर निवासी विवेक शर्मा , गाजीपुर जिले के करीमुद्दीन थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी दिलीप कुमार यादव , भभुआ बिहार कुधनी थाना क्षेत्र के चंदेश निवासी विकास राय ,बक्सर बिहार के औधोगिक नगर थाना क्षेत्र के सारिमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह यादव व अर्जुनपुर निवासी वीरेंद्र राय शामिल है |

डायरी खोलेगी कई राज |

छापेमारी और नरही थाने पर छानबीन के दौरान एडीजी और डीआईजी ने नगदी,मोबाईल के साथ ही एक नोटबुक भी बरामद किया है | बताया जा रहा है की यह डायरी वसूली कारोबार से जुड़े कई राज खोल सकती है कई ख़ास लोगो के नाम भी इसमे दर्ज हो सकते है |

Leave a Comment