धान के खेत में शव दफनाए जाने की सूचना पर पहुची पुलिस जांच में जुटी |

पट्टी

पट्टी तहसील से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील मे खेत में शव दफनाए जाने की आशंका में ग्रामीणों ने खोदा कब्र तो मिला कुछ भी नही घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस। पट्टी थाना क्षेत्र के वाजिद पुर गांव के रहने वाले अरविंद सिंह ने अपना खेत गांव के ही भीम निषाद को बटाई पर दे रखा हैं।

जिसमे अधियार भीम निषाद ने धान की रोपाई की है। शुक्रवार की सुबह भीम निषाद की पत्नी चमेला देवी निषाद धान के खेत को देखने गई तो खेत के बीचों बीच किसी ने पांच फीट चौड़ी और सात फीट के करीब कब्र की तरह गढ्ढा नजर आया।

उस स्थान पर धान की फसल नष्ट हो गई थी । यह बात चमेला देवी ने गांव के लोगो बताया तो लोगों का शक किसी को रात के अंधेरे में मिट्टी में दफन कर दिया होगा खबर थोड़ी ही देर में गांव में फैल गई।

हर कोई धान की खेत की तरफ़ चल दिया देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए घटना की सूचना अमुआही चौकी इंचार्ज विजय कुमार दी गई पुलिस की मौजूदगी में कब्र से मिट्टी निकाल कर देखा गया तो कब्र में कुछ नही निकला।

ग्रामीणों का मानना हैं की किसी ने रात में इस तरह कैसे कब्र खोद सकता हैं घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा व्याप्त हैं। मौके पर शिव कुमार सिंह जितेंद्र वर्मा अरविंद सिंह नीरज पाल विजय वर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अमुआहि चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया घटना के पीछे किसी शरारती लोगों का हाथ है।

Leave a Comment