नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया पथराव |

पट्टी

पट्टी तहसील से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली के अंतर्गत कुंदनपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने ईंट पत्थर चलाएं। महिला पुलिस कर्मियों ने शक्ति दिखाई तो महिलाओं ने हाथ में हंसिया लेकर उन्हें दौड़ा लिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से वापस चले आए।

पट्टी ग्रामीण के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार शुक्ला ने चुनावी रंजिश को लेकर कुंदन पुर निवासी राजू सरोज समेत अन्य लोगों पर घर पर हमला व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा बयान के लिए नोटिस जारी की गई है।

जिसे तामील कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम उप निरीक्षक इंद्रेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, महिला दरोगा समेत आरक्षी राजू सरोज के घर पहुंचे। नोटिस तामील करने के दौरान अचानक महिलाएं उग्र होने लगी। पुलिस कर्मियों से पुराने विवाद को लेकर भिड़ गई।

पुलिस टीम पर ईंट पत्थर भी चलाए। महिला दरोगा वह आरक्षी उन्हें रोकने आगे बढ़े तो हंसिया लेकर दौड़ा लिया। करीब 25 मिनट तक तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस कर्मी वापस लौट आए। सूत्रों के अनुसार पथराव में दरोगा इंद्रेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार , विश्ववेद्र प्रताप सिंह, घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी बयान के लिए नोटिस तामील कराने गए थे। जहां महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से विवाद किया है। मामले में कार्रवाई होगी। पूर्व में भी महिलाओं ने कोतवाली के दरोगा पर अभद्रता व मारपीट का फर्जी आरोप लगाया था। मामले में घायल दरोगा व सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment