प्रशासन की सख्ती के बाद भी तहसील स्तर पर बरती जा रही लापरवाही |

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

  • रात दिन रखवाली के बाद भी फसल को पहुंचा रहे नुकसान,गोशाला में नहीं, खेतों में घूमकर फसल नष्ट कर रहे छुट्टा मवेशी |

प्रतापगढ़ जनपद के स्थानीय तहसील इलाके में लालगंज के साथ सांगीपुर, लक्ष्मणपुर, रामपुर संग्रामगढ़ सहित चार ब्लॉक हैं। चारों ब्लॉक में छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोशाला में भेजने के लिए प्रशासन सख्ती दिखाई थी।

इसको लेकर तहसील प्रशासन ने सभी ओर के बीडीओ को इसके लिए सख्त निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन तहसील प्रशासन के निर्देश भी ब्लॉक के अधिकारियों ने हवा-हवाई ही समझा। गांवों में अभी भी छुट्टा मवेशी बसेरा जमाकर बैठे हैं।

जो रात में घूमकर किसानों की फसल नष्ट करते हैं। किसान रात-दिन खेतों की रखवाली करते हैं। इसके बाद भी उनको नुकसान सहना पड़ रहा है। किसानों का दर्द ब्लॉक के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए किसान परेशान हैं।

इस समय ही नहीं धान की फसल हो या फिर आलू, सरसों, गेहूं, हर समय छुट्टा मवेशी किसानों के लिए समस्या का कारण बने हैं। प्रशासन मवेशियों से छुटकारा पाने के लिए व्यवस्था का दावा करता है। लेकिन केवल दिखावा साबित हो रहा है।

गोशाला में छुट्टा मवेशी भेजना चाहिए, लेकिन जिम्मदारों की लापरवाही से कुछ नहीं हो पा रहा है। गांव में खेतों में, सड़क पर जगह-जगह छुट्टा मवेशियों के झुंड है। रात में झुंड एक साथ खेतों में घुसकर फसल चट कर जा रहे हैं।

Leave a Comment