प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
प्रतापगढ़ जनपद के ढकवा बजार में काशी विश्वनाथ का दर्शन कर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया है।
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की प्रतापगढ़ जनपद क्षेत्र के ढकवा ओवर ब्रिज पर श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के धारू खेड़ा निवासी अरविंद कुमार योगी उम्र 64 वर्ष अपने पुत्र मनीष कुमार योगी उम्र 37 पत्नी सरोज उम्र 60 बेटी सरिता उम्र 34 व पड़ोस की एक महिला चंद्रकला 60 वर्ष के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे।
अरविंद कुमार योगी इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्य कर रहे थे। जिस हाल ही में सेवा मुक्त हुए थे। जहां से स्नान कर अपनी ब्रेजा गाड़ी से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए बनारस गए। वहां से वह सोमवार की शाम 3 बजे के आसपास रामलाल का दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे।
इस दौरान जब उनकी कार प्रतापगढ़ जनपद के ढकवा ओवरब्रिज पर पहुंची तो उनके बेटे मनीष जो कार चला रहा था उसे झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घायलों को इलाज के लिए चांदा सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है।
इस संबंध में अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि एंबुलेंस नजदीकी अस्पताल सुल्तानपुर जनपद के चंदा कस घायलों को ले गई थी। जहां सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सरोज देवी के शव का पंचनामा कर चांदा थाना की पुलिस सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। घायलों का इलाज सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।