पट्टी।
पट्टी तहसील से बी. न्यूज की रिपोर्ट ।
- हजारों लोगों ने लगाए भारत माता नारे, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा, सेना से रिटायर्ड जवानों को किया गया सम्मानित ।
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील में शनिवार की शाम तिरंगे के सम्मान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई इस यात्रा में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ शामिल हुए।
शाम 5 बजे पट्टी ब्लॉक से यात्रा का आरंभ हुआ। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और डीजे की धुनों के बीच यह यात्रा पट्टी चौक होते हुए ढकवा मोड़ तक पहुंची। हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए, जिनमें सैकड़ों महिलाएं भी थीं।
महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए जयघोष करती नजर आईं। ब्लॉक पर पहुंचते ही सैकड़ों महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। यात्रा पूरी तरह अनुशासित रही। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद पांडे,राकेश कुमार सिंह ब्लाक सुशील सिंह ब्लाक प्रमुख, कमलाकांत यादव ब्लॉक प्रमुख, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, दिनेश बहादुर सिंह, पवन खंडेलवाल, राजेश पांडे, प्रमोद मिश्रा,बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक उर्फ बिंदु पाठक, विनोद मिश्रा प्रधान, रमाकांत मिश्रा पूर्व प्रधान, पट्टी कोतवाल आदित्य सिंह, सीओ मनोज रघुवंशी, एसडीएम तनवीर अहमद सहित पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।सेना से रिटायर्ड जवानों को किया सम्मानित पट्टी।
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह द्वारा सेना से रिटायर्ड सूबेदार मेजर अवध नारायण पाठक एवं बीबीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह उर्फ भीम को प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा।