किसान विरोधी बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (शिवगुट)ने आंदोलन तेज करने के लिए बुलाई पदाधिकारियों की बैठक

 

लंभुआ /सुल्तानपुर

  • भारतीय किसान यूनियन (शिवगुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव श्याम उपाध्याय के नेतृत्व में लंभुआ तहसील मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई ,जिसमें उन्होंने देशभर में चल रहे किसान विरोधी आंदोलन को और तेज करने के लिए पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव- गांव जाकर किसान जागरूकता अभियान चलाएं, और किसान विरोधी बिल के विषय में किसानों को अवगत कराया जाय। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए 18 जनवरी को सभी किसान संगठन द्वारा हर ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय पर महिला धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें 18 जनवरी को ही किसान महिला दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही गई। तत्पश्चात 26 जनवरी को सभी जिलों के किसान अपने – अपने जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे, वही  राष्ट्रीय अध्यक्ष  द्वारा  प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए  सभी पत्रकारों को डायरी और पेन  देकर  सम्मानित भी किया गया।
  • बैठक में भारतीय किसान यूनियन (शिवगुट) के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण जीत पांडे, जिला अध्यक्ष सभाजीत सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीपति मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री मुरलीधर शुक्ला, हवलदार उपाध्याय, सोनी जायसवाल, तहसील अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष चांदा ओम शंकर दुबे, ओम प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष लंभुआ प्रेम नारायण शर्मा, संदीप तिवारी, सूबेदार सिंह, जगदीश तिवारी, पिंटू बाबा जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रमोद सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment