धूम धाम से निकाली गई प्राचीनतम भगवान शिव की शोभायात्रा

पूरा शहर रहा भक्तिमयभक्ति रस मे सराबोर भक्तजनों को नही रहा कोविड १९ के सुरक्षा मानको का भानमहापर्व महाशिवरात्रि पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद के प्रखर हिंदूवादी नेता व विशाल शिव शोभा यात्रा के संस्थापक स्मृति शेष राज
कुमार निगम को समर्पित हजारों भगवा ध्वजों, मनमोहक झांकियों व वाहनों के साथ निकाली गयी।झलकियांझ
विशाल शिव शोभा यात्रा। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
विभाग प्रचारक आलोक कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत व सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा भोले बाबा का विधिवत पूजन अर्चन कर किया गया। वृंदावन गार्डेन आवास विकास से मोती नगर, बाबूगंज आईबीपी चौराहा, कसाई चौराहा होते हुए पूरा नगर भ्रमण कर बारात मुख्य यात्रा में
सम्मिलित हो गई।

नही रहे! उन्नाव के बाल ठाकरे राज कुमार निगम (राजे)भैया

फिर दिखा हिंदू जागरण मंच का हिंदुत्व स्वदेशी प्रेम

हिंदू जागरण मंच के श्री विमल द्विवेेेदी बताया की गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने भोले बाबा की बारात में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस वर्ष भोले बाबा की बारात शिव शोभा यात्रा के संस्थापक स्मृति शेष स्व. राज कुमार निगम को समर्पित थी। भगवान गणेश,भोलेनाथ, शिव के गण भूत प्रेत व अन्य मनमोहक झांकियों के साथ हजारों वाहन भी सम्मिलित हुए।यात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति मनोरम रही। यात्रा का संचालन मंच हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी ने किया।जिसमें मंच के नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर उमा शुक्ला,शोभा पांडेय,सुधा अवस्थी, महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी,जिला मंत्री मनीष पांडे नगर उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा, नगर मंत्री अखिल मिश्रा शिव सेवक त्रिपाठी,राजेश शुक्ला शिवम आजाद,नगर उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, शुभम कनौजिया, सोनू शुक्ला, मनोज पाण्डेय,विवेक तिवारी, ऐ.के दीक्षित, आशीष सिंह, अमित शुक्ला,अवनीश तिवारी, गौरव शर्मा, अर्पित शर्मा अनुराग द्विवेदी अनुज त्रिवेदी आदि नगर के हजारों निवासी भक्तिमय होकर शामिल रहे।

ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ला

Leave a Comment