पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री जगमोहन यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री सुभाष कुमार यादव मय हमराह को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र मानिकपुर के मुन्दीपुर गांव में राजेश कुमार मिश्रा अपने घर पर अवैध गांजा रखकर अपने घर वालों के साथ मिलकर बेंचता है। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र मानिकपुर के मुन्दीपुर गांव में स्थित राजेश कुमार मिश्रा के घर पर दबिश देकर 02 अभियुक्त राजेश कुमार मिश्रा व उसकी पत्नी रीना मिश्रा को कुल 02 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. राजेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
02. रीना मिश्रा पत्नी राजेश कुमार मिश्रा नि0 मुन्दीपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-
( 02 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा)
01. 01 किलो 600 ग्राम गांजा अभि0 राजेश कुमार मिश्रा के पास से बरामद।
02. 01 किलो 300 ग्राम गांजा अभियुक्ता रीना मिश्रा के पास से बरामद।
पुलिस टीम-
क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री जगमोहन यादव, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री सुभाष कुमार यादव, व0उ0नि0 श्री नन्हेलाल यादव, आरक्षी आयुष यादव, आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी चालक संतोष कुमार, म0आरक्षी संगीता यादव व म0आरक्षी सबनम चौहान थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।