सिद्धार्थनगर / उत्तर प्रदेश
लक्ष्यदीप से उठे तौकते तूफान के कारण सिद्धार्थनगर जिले और आसपास के क्षेत्रों में 18 से 20 मई तक खराब मौसम रहने की संभावना है। 19 और 20 मई को बारिश की संभावना है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर एक घंटा की दर से चलने की संभावना है। आने वाले 3 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम को देखते हुए किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी को अलर्ट किया जाता है कि खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।