अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महा मोर्चा के इंटरनेशनल संयोजक बनाए गए इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ता श्री अजीत कुमार शर्मा

नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के इंटरनेशनल अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एन एन तिवारी जी एवं इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट श्री ए के बिंदुसार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा की अंतरराष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार इंडिया के हरियाणा राज्य के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नेशनल ब्रांड एंबेसडर श्री अजीत कुमार शर्मा जी को अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा का अंतरराष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा का मुख्य उद्देश्य इंडिया सहित समस्त विश्व के पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर संगठित करके विश्व पटल पर मीडिया अधिकारों की आवाज को सामूहिक रूप से बुलंद करना और उन्हें प्रत्येक देश के संविधान के अनुसार उन्हें उनका संविधानिक अधिकार दिलाना है।

उन्होंने कहा कि इंडिया सहित आज पूरे विश्व में पत्रकारों की दुर्दशा देखने को मिल रही है उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज मीडिया कर्मियों की अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात किया जा रहा है वह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए न्याय पूर्ण नहीं है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा देश विदेश के पत्रकार संगठनों को एक मंच पर संगठित करके विश्व पटल पर मीडिया अधिकारों की आवाज को बुलंद करेगा।

Leave a Comment