चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर लूटेरा गिरफ्तार

प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* जनपद प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 श्री अमित कुमार चौहान, उ0नि0श्री तिलक सिंह मय हमराह द्वारा आज दिनांक 11.09.2021 को देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के तिलियानी पुलिया के पास नहर पटरी पर से एक व्यक्ति अनूप सरोज पुत्र अशोक सरोज नि0 ग्राम बैजलपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 210/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियुक्त अनूप सरोज अवैध असलहे से राहगीरों को डरा धमकाकर उनसे उनका सामान व रूपये लूट लेता है। इससे पहले भी यह थाना पट्टी से लूट व अवैध असलहा रखने के मामले में जेल जा चुका है। आज भी यह यहां पर लूटपाट करने के इरादे से आया था, जिसे उक्त पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01. अनूप सरोज पुत्र अशोक सरोज नि0 ग्राम बैजलपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी-

01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर।
02. 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त अनूप सरोज का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 142/20 धारा 394/411 भादवि, थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
2. मु0अ0सं0 143/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम-

उ0नि0 श्री अमित कुमार चौहान, उ0नि0श्री तिलक सिंह,आरक्षी रामनरेश व आरक्षी गौरव यादव थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।

Leave a Comment