लूट/छिनैती की योजना बना रहे 05 अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़

एक पिस्टल, एक तमंचा, 05 कारतूस, 04 देशी बम व 02 चोरी की मोटर साईकिल के साथ कुल 04 मोटर साईकिल बरामद।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में कल दिनांक 13.09.2021 को थाना जेठवारा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बाबूगंज मोड़ के पास स्थित बाग से लूट/छिनैती की योजना बना रहे 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 देशी बम व 02 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ कुल 04 अदद मोटर साईकिल बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

 

01. रिषिक पाण्डेय उर्फ शेखू उर्फ राजा पुत्र महेन्द्र पाण्डेय नि0ग्राम सरायनाहर राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
02. विनय पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय नि0 कोर्रही थाना बाघराय जनद प्रतापगढ़।
03. खुर्शीद पुत्र मो0 लतीफ नि0 ग्राम शेखपुर बनी थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
4. साबिर खान पुत्र जाहिद अली नि0 ऊदापुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
5. इकराम पुत्र तहौब्वल नि0 ग्राम ऊदापुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।(हिस्ट्रीशीटर)

 

बरामदगी-

 

1. एक अदद पिस्टल व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर।
2. एक तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
3. 04 देशी बम।
4. 02 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ कुल 04 अदद मोटर साईकिल।

पूछताछ का विवरण

 

गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग मिलकर लूट/छिनैती का काम करते है, हमारे पास से जो असलहे/देशी बम बरामद हुये है, इनका प्रयोग भी हम लूट/छिनैती की घटनाओं में करते है। हमारे पास से जो 04 मोटर साइकिल बरामद हुयी हैं, उसमें से 02 मो0 साइकिल हमारी खुद की हैं व 02 मो0साइकिलें चोरी की है। जिसमें से हीरो पैशन को हमने कुण्डा से व सफेद अपाचे मो0 साइकिल को हमने सोरावं से चोरी की थी। इन मोटर साइकिलों का प्रयोग भी हम लोग लूट/छिनैती की घटनाओं में करते है। आज भी हम लोग यहां लूट/छिनैती करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने हमें आकर पकड़ लिया।

 

पंजीकृत अभियोगों का विवरण-

 

01. मु0अ0सं0 378/2021 धारा 399,402,411 भादवि बनाम उक्त 05 अभियुक्त।
02. मु0अ0सं0 379/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गिरफ्तार अभियुक्त मो0 खुर्शीद उपरोक्त।
03. मु0अ0सं0 380/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गिरफ्तार अभियुक्त शाबिर खान उपरोक्त।
04. मु0अ0सं0 381/21 धारा 4/5 विस्फोटक अधि0 बनाम गिरफ्तार अभियुक्त इकराम उपरोक्त।

 

अभियुक्त इकराम का आपराधिक इतिहास-

 

1. मु0अ0सं0 335/15 धारा 141,411,419,420,467,468 भादवि थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज।
2. मु0अ0सं0 338/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज।
3. मु0अ0सं0 226/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
4. मु0अ0सं0 133/18 धारा 396,412 भादवि थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
5. मु0अ0सं0 168/19 धारा 394 भादवि थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज।
6. मु0अ0सं0 449/18 धारा 2/3 यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ।
7. मु0अ0सं0 214/18 धारा 419,420,467,468,471,307,41,411 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ।

 

अभियुक्त विनय पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-

 

1. मु0अ0सं0 178/19 धारा 364ए,394,411 भादवि थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज।
2. मु0अ0सं0 179/19 धारा 307,504,506,427,186 भादवि व 3/4 लोक स0 क्षति निवा0 अधि0 थाना होलागढ जनपद प्रयागराज।
3. मु0अ0सं0 183/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज।

 

पुलिस टीम-

 

उ0नि0 श्री राज्याभिषेक मिश्रा, उ0नि0श्री शत्रुघ्न वर्मा मय हमराह का0 विवेक यादव, का0 देवेन्द्र सिह, का0 मुकेश पटेल, का0 दिनेश यादव, का0 प्रतीक कुमार, का0 राजकुमार पटेल व का0 विमल यादव थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Comment