दशहरा पर्व पर रामलीला मंचन के उपरांत किया गया रावण दहन

सुल्तानपुर/अंकित त्रिपाठी

सुल्तानपुर जनपद में दशहरा पर्व पर रावण वध के बाद भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ होता है। सुल्तानपुर की दुर्गा पूजा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश या यूं कहें विश्व में प्रसिद्ध है। आसपास के कई जनपद से सजावट के सामान, साउंड व देश विदेश से मूर्तिकार कलाकार और तमाम दर्शक इस महोत्सव का हिस्सा बनने सुल्तानपुर आते हैं। विदित हो पिछले कुछ वर्षों से कोरोना महामारी के चलते दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे पावन पर्व को मनाने पर रोक लगा दी गई थी क्योंकि संक्रमण का अत्यधिक खतरा था। किंतु इस वर्ष सरकार ने कुछ हद तक छूट दी और रामलीला मंचन के साथ सुल्तानपुर में रावण दहन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसका प्रसारण सीधे सुल्तानपुर जनपद से बी न्यूज़ के ऑफिशियल चैनल पर आप लोग देख पा रहे हैं

दशहरा के पावन पर्व पर आज रामलीला मंचन हुआ और रावण वध के साथ उसका पूर्ण समापन हुआ । इसके ठीक बाद पंच रास्ता पुल पर रावण के पुतले का दहन किया गया। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है जिसे सुल्तानपुर जनपद वासी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं

रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन

कोविड-19 के चलते बीते कुछ वर्षों से इस पर रोक लगी थी इस वर्ष
कोविड-19 की शर्तों व नियमों के साथ मनाने के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई, जिससे सुल्तानपुर वासियों समेत आसपास के अन्य जिले के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ उठी

सुल्तानपुर से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट बी न्यूज़

Leave a Comment