झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के रामगढ़ प्रख़ंड के बोडिया पंचायत के सिंदुरिया धर्मपुर में विगत दो दिन पुर्व दो खपरेल घरों में बिजली के शाट सर्किट से आग लग जाने से दो घरों में रखे कपड़ा नगदी अनाज समेत हजारों रुपए संपत्ति जलकर ख़ाक हो गया था।जिसके कारण गृहस्वामीनी कविता देवी तथा चंपा देवी के खाने का एक दाना भी नहीं रह गया सर छुपाने का छत भी नहीं रहा।
ऐसे विकट परिस्थिति झामुमो प्रख़ंड कमिटी के ने दोनों अग्नी पिडितो के मदद के लिए हाथ बढ़ाया ।तथा मोसोमास चंपा तथा मोसोमास कविता को अनाज के साथ आर्थिक मदद किया।तथा हर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
यहां बता दें कि दोनों महिलाएं आपस में सास बहू है दोनों का पति की बर्ष पुर्व प्रदेश में मजदुरी करने के दोहरान सड़क हादसे में मौत हो चुका है।दोनों सास बहू दुसरे के घरों में चोंका बर्तन ,मजदुरी कर अपना जीवन यापन बड़ी मुश्किल से कर रहे थे।ऐसे में दोनों लाचार बैबस महिला प्रशासन की इस लगाये बैठी है तथा बीडीओ से पीएम आवास की पुरजोर मांग किया है।मोटे पर शिवलाल मरांडी,ललन कुमार, राजेश गुप्ता, मुखिया जगदीश पुत्र, उपमुखिया राजकुमार भगत,मुकेश मंडल, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।