प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कांग्रेस प्रख़ंड कमिटी की हुई बैठक बनी सहमति।

झारखंड

झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़  

दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत सुसनीया पंचायत के ठाड़ी मोड़ पर कांग्रेस पार्टी प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष राजीव जायसवाल साथ ही जामा प्रखंड अध्यक्ष वीमल बेसरा के उपस्तिथी में एक बैठक की गई जिसमें पुर्व प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू जी की स्मृति में एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी इसके लिए सबकी सहमती ली गई और जल्द से जल्द कार्य को शुरु करने का संकल्प लिया ।सभी लोगो ने माननीय कृषीमंत्री बादल पत्रलेख जी का आभार व्यक्त किया इस कार्य में सहयोग के लिए ।

राजीव जयसवाल ने कहा झारखंड सरकार की नीतियों,कार्यों को अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम किया जाय कहीं कोई भी समस्या हो तो उसका निदान की जायेगी सरकार संकल्पवान है भाजपा ने अपने शासनकाल मे झारखंडीयों के साथ खिलवाड़ किया है आदिवासी ,महिलाओं, दलितो ,गरीब गुरुवा आदी का कुछ भला नहीं हुआ है।हमारी सरकार ठोस कदम उठा कर समस्याओं का निदान करेगी।

इस कार्यक्रम में धनीराम बास्की,चुन्डा मरण्डी ,रविलाल किस्कु ,डेविड मुर्मू , महेंद्र हासदा ,मनोज मुर्मू,मनोज भंडारी,शिवलाल टुडु, अनीत सोरेन ,मोनिका मरण्डी ,रानी सोरेन ,जेम्स हेम्ब्रम ,राम विलाष मुर्मू आदि मौजूद थे।

Leave a Comment