झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
रामगढ़ थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी पर्व के सफल आयोजन को लेकर बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया|
जिसमें रामगढ़ बाजार के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों ने बैठक पर शामिल होकर अपने अपने बातों को रखा।वहीं बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा तथा प्रभारी अरविंद कुमार राय, ज़िप उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने संयुक्त रुप से लोगों को शांति पुर्ण भाईचारा के माहौल में रामनवमी पर्व मनाने का पुरजोर अपील किया।
वहीं पदाधिकारीयों लोगों से रामनवमी पर्व समारोह में होने वाले समारोह की जानकारी लिया।वहीं कांडीकुंड के पुलिस निरीक्षक तथा थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय को लोगों ने प्लस टु उच्च विद्यालय रामगढ़ तथा बालक मध्य विद्यालय रामगढ़ के बीच की बर्षो से चल रहे आधा दर्जन अबैध महुवा दारु की दुकान हटाने की पुरजोर मांग किया ।
लोगों ने बताया कि अबैध दारु दुकान चलाने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को भी दारु पीने की आदत लग चुकी है वहीं मौके पर मौजूद पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार ने ने थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय को हर हाल में प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ से चल रहे महुवा दारु दुकान हटाने का निर्देश दिया।
वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने रामनवमी पर्व पर लोगों से असमाजिक तत्वों पर पेनी नजर रखने तथा प्रशासन को इस बाबत सुचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।वहीं प्रशासन ने रामनवमी पर्व में असमाजिक तत्वों पर पर पैनी नजर रखने तथा पुलिस पैट्रोलिंग करने की बात कही।
मौके पर बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा, ज़िप उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, प्रमुख बाबुलाल मुर्मू, राजेश गुप्ता,ललन कुमार,जोगो भगत, पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार,थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ,रिंकु मंडल, आदि मौजूद थे।