घर में घुस कर विधवा महिला से किया छेड़छाड़,नगदी भी लुटे |

बरेली

बरेली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

बरेली के किला क्षेत्र में पडोसी युवक ने विधवा महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ किया | महिला का आरोप है की युवक ने उसे मकान नहीं बेचने पर दुष्कर्म करने की धमकी दी है |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की यह पूरा मामला बरेली के किला क्षेत्र में पडोसी युवक विधवा महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ किया | महिला का आरोप है की युवक ने उसे मकान नहीं बेचने पर दुष्कर्म करने की धमकी दी है | वही महिला ने आरोपी पर घर में रखे 10 हजार रूपए लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है | पीड़ित महिला ने किला थाने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है |

मकान बेचने का दबाव बना रहा आरोपी |

किला क्षेत्र निवासी महिला ने बताया की उसके पति की मौत हो चुकी है | पड़ोस में रहने वाला नसीम उसपर गलत नजर रखता है | 5 जनवरी को नसीम उसके घर में जबरन घुस आया और अश्लील हरकतें की | बेटी की शादी के लिए घर में रखे 10 हजार रूपए लूटकर ले गए | नसीम ने धमकी दी है की अगर उसके हाथ मकान नहीं बेंची तो उससे दुष्कर्म करेगा |

आरोपी घर से फरार,तलाश में जुटी पुलिस |

महिला ने बताया की डर के कारण रिश्तेदारी में शरण लिए हुए है | नसीम मकानों पर कब्जे करता है | पीडिता महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी | एसएसपी के आदेश पर किला थाने में नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है | पुलिस आरोपी नसीम की तलाश कर रही है |

Leave a Comment