झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड मैदान जरमुंडी में रविवार को लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिला गव्य विकास कार्यालय दुमका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कृषि मंत्री ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों का खूब ढिंढोरा पीटा। उन्होंने कहा कि अबुआ राज में प्रदेश में विकास की आंधी चल रही है।
गरीब किसान मजदूर के साथ समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए हमारी सरकार संवेदनशील है। सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से झारखंड सरकार ने वह काम कर दिखाया जो देश के किसी अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिला है। हर तरह के आपदा में प्रदेशवासियों के सहयोग के लिए हमारी सरकार सामने आई है। आगजनी या दुर्घटना के मामले में आपात राहत सहायता प्रदान करने के लिए शासनादेश जारी किया गया है।
महिलाओं और दिव्यांग के भी आंसू पोछने का सरकार ने काम किया है। प्रखंड के 14319 किसान के खाते में सुखाड़ राहत योजना की राशि भेजी गई। 4552 बच्चे के खाते में 5000 दान दिया। इस दौरान कृषि मंत्री ने वेदव्यास आवास योजना के तहत 5 प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के 2 लाभुकों को आइस बॉक्स के साथ मोटरसाइकिल की चाबी सौपीं गई। साथ ही 10 टन की क्षमता वाले जामा में कोल्ड स्टोरेज निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम में आत्मा द्वारा पंपसेट 5 पावर स्प्रेयर 5 थेसिंग फ्लोर फ्लोर 2 रोटावेटर 2 लाभुको को बांटा गया । इसके अलावा गाय बकरी कुक्कुट पलकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
मौके पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी चंद्र कुमार सिंह पशुपालन पदाधिकारी अवधेश सिंह मत्स्य पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह भूमि संरक्षण पदाधिकारी डॉ शिवकुमार उद्यान पदाधिकारी गौतम कुमार आत्मा के परियोजना निदेशक देवेश सिंह बी डी ओ फुलेश्वर मुर्मू सीओ राजकुमार प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे