झारखंड
झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष बारिश मुर्मू की मृत्यु हो जाने की खबर सुनकर रांची से झारखंड के कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने उनके घर पहुंचकर उनके परिवार जनों को संत्वाना दीया |
उन्होने कहा कि हम सभी एक परिवार के रूप में हमेशा साथ रहेंगे आपके सुख दुख में हम हमेशा सहयोग करेंगे । मंत्री जी ने कहा कि बारिश जी के कार्यों को हम कभी भूलने नहीं देंगे उनके याद में एक टूर्नामेंट कराया जाएगा और उनके स्मृति को हमेशा याद किया जायेगा|
उन्होंने कहा कि बारिश भी हमेशा पार्टी के हित में काम करते थे उनके कारण ही कांग्रेस पार्टी रामगढ़ में काफी मजबूत पकड़ बना पाई है|वे जब भी हमसे मिलते थे यहां के किसानों यहां के गरीब आदिवासियों की चर्चा ही किया करते थे|
उनका सैनिक का जीवन देश सेवा में और राजनीतिक सामाजिक जीवन गरीबों की सेवा में बीता वह हम सबों के बहुत प्रिय थे और पार्टी के लिए और परिवार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकतीहै।
आज पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्ष ने उनको आर्थिक सहायता दी। इस दुख की घड़ी में उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लिपटा गया|पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष महेश राम, मनोज अम्बष्ट, संजीत सिंह, रामगढ़ के दीपक अग्रवाल, संजय राय, राजीव जायसवाल, धनीराम बास्की, जोशप मुर्मू, रंजीत कुमार, मनोज भंडारी, स्टीफन मरांडी, श्यामसुंदर भगत, साकेत कुमार, आदि शामिल हुए|