पठान फिल्म को लेकर अखिलेश ने किया ट्विट, भाजपा पर साधा निशाना

बरसाना

बरसाना से राहुल की रिपोर्ट बी.न्यूज़

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है। भाजपा सरकार किसान की आय दोगुनी नहीं कर सकती नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती लेकिन उसके मंत्री और नेता किसानों को बीच सड़क रौंद सकते हैं। पठान फिल्म को लेकर…

वी न्यूज़ बरसाना: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है। भाजपा सरकार किसान की आय दोगुनी नहीं कर सकती, नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती लेकिन उसके मंत्री और नेता किसानों को बीच सड़क रौंद सकते हैं। भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में बेलगाम होते जा रहे हैं।

अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि लखीमपुर की घटना सबको याद है। अब मेरठ में भाजपा नेता ने थार गाड़ी से युवक की कुचल कर हत्या कर दी। इसी तरह मेरठ में ही स्कूटी सवार दो दोस्तों को भाजपा नेता ने कुचल दिया। सत्ता संरक्षित दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कन्नौज में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए गई राजस्व टीम पर पथराव किया गया। इससे पहले कन्नौज में प्रशासन और भाजपा नेताओं के कारण शाक्य समाज के एक व्यक्ति की हत्या हो गई। कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लगातार प्रशासन खुद साजिश करके हत्याएं और हमले करवाता है। अभी पिछले दिनों ही जब एक यज्ञ में भाग लेने पर ऐसे ही अभद्र आचरण का प्रदर्शन भाजपाइयों ने किया था। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। हालत यह है कि पुलिस को चोर भी खुली चुनौती देने लगे है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक व्यापारी की दुकान में नौवीं बार चोरी हुई।

पठान’ फ़िल्म के सुपरहिट होने पर अखिलेश का ट्विट
सपा अध्यक्ष ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के जरिए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया ‘पठान’ का सुपरहिट होना देश और दुनिया में सकारात्मक सोच की जीत है और भाजपाई नकारात्मक राजनीति को जनता का करारा जवाब।

Leave a Comment