मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से आर.के.अहिरवार की रिपोर्ट बी.न्यूज़
सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कितने ही बडे दावे कर ले, लेकिन हकीकत इसके उलट है। ऐसा ही एक मामला जिला मंडला से सामने आया। जहां एक गर्भवती महिला को 108 वाहन के पास तक जाने के लिए आधा किलोमीटर तक दूसरे के सहारा जाना पडा।
जिससे उसके सामने परेषानी खडी हो गई। जानकारी मुताबिक प्रसूता जयंती बाई की डिलेवरी होना थी, लेकिन उसे न तो पास में कोई अस्पताल मिली और न ही उसके घर के पास 108 वाहन आ सका। इसकी वजह यह रही कि गांव में कच्चा रास्ता होने से वहां कीचड जमा हो गया था। जिससे वाहन नहीं आ सका। इसके लिए उस महिला को दूसरी महिलाओं के सहारे कंधे पर जाना पडा। जिससे उसके सामने परेषानी खडी हो गई।
यदि इस बीच उस महिला की डिलेवरी हो जाती है तो जच्चा बच्चा की जान भी जा सकती थी। बहरहाल, इस महिला को किसी तरह 108 वाहन तक ले जाया गया। गौरतलब है कि अभी भी ऐसे कई गांव है जहां अस्पताल नही हैं और गर्भवती महिलाओं को कांधे या फिर खटिया पर रखकर अस्पताल तक ले जाना पडता है। जिससे जान को खतरा बना रहता है।