झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के जामा प्रखंड क्षेत्र के असनथर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में कार्यरत अंशकालिक अंग्रेजी विषय की शिक्षिका प्रतिभा कुमारी का बुधवार शाम को उनके मायके गोड्डा में निधन हो गया है।
घटना को लेकर विद्यालय के शिक्षक नीतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अंग्रेजी विषय की शिक्षिका 31 वर्षीय प्रतिभा कुमारी प्रखंड क्षेत्र के गझंडा गांव के रहनेवाले निवास कुमार की पत्नी थी। जिन्होंने 19 जून 2019 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में योगदान किया था।
वह 2020 से कैंसर से पीड़ित थी। बीते दो माह से उनकी तबियत ज्यादे खराब रह रही थी। वो अपने पीछे एक 4 वर्षीय पुत्र विराट को छोड़ गयी है। बहुत ही सरल स्वभाव की शिक्षिका जिन्होंने बहुत कम समय में ही विद्यालय में एक अलग पहचान बना ली थी। घटना की जानकारी मिलने पर
विद्यालय की वार्डेन नेहा वर्मा की अगुआई में गुरुवार को विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मौके पर शिक्षिका ज्ञानी कुमारी, संगीता कुमारी, पूनम कुमारी, पद्मजा कुमारी, सुनीता मंडल, विनोद मंडल, निवृत्ति पारिजात, अर्चना टूडू, दीपक लोहा, निलेश कुमार, कुमार गौरव एवं नितेश मिश्रा मौजूद थे।